सलूंबर। पंचायतराज चुनाव 2026 को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सलूंबर ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशों के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंदमेहता
की ओर से जिले की सात पंचायत समितियों के लिए प्रभारी, सहप्रभारी एवं सहयोगी सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं।
जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों सहित वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर संभावित प्रत्याशियों की जानकारी जुटाने को कहा गया है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए प्रत्येक वार्ड से संभावित नामों का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। आरक्षण की लॉटरी होने के बाद संबंधित पदों के लिए तीन-तीन संभावित नामों का पैनल तैयार करने पर जोर रहेगा।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
सलूंबर पंचायत समिति के लिए किशन सिंह को प्रभारी बनाया गया है। सुनील सेवक और गेबीलाल दमावत को सहप्रभारी/सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
लसाड़िया में जगजीतेंद्र सिंह प्रभारी तथा अब्दुल रऊफ और पुंजीलाल मीणा को सहप्रभारी/सदस्य बनाया गया है।
झल्लारा में प्रद्युम्न कोडिया को प्रभारी तथा रोहित भट्ट और प्रकाश जोशी को सहप्रभारी/सदस्य की जिम्मेदारी मिली है।
सराड़ा में रूपलाल मेघवाल प्रभारी तथा लक्ष्मीकांत शर्मा और नावेद बेग मिर्जा सहप्रभारी/सदस्य रहेंगे।
जयसमंद में जगदीश भंडारी प्रभारी तथा नरेश जैन (गुड्डू भाई) और हीरालाल पटेल बड़गांव को सहप्रभारी/सदस्य बनाया गया है।
गींगला में वीरेंद्र कुमार पटेल प्रभारी तथा दिनेश जैन और नारायणलाल भोई को सहप्रभारी/सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
सेमारी में सत्यपालसिंह राणावत प्रभारी तथा अशोक खटीक और शंकरलाल जोशी सहप्रभारी/सदस्य बनाए गए हैं।
एसटीपदाधिकारियोंको अलग जिम्मेदारी क्यों नहीं
जिला कांग्रेस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के पदाधिकारियों को इन जिम्मेदारियों में इसलिए शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि आगामी पंचायतराज चुनाव में संबंधित पद एसटी के लिए आरक्षित होने के कारण उनके स्वयं चुनाव मैदान में उतरने की संभावना है।