एक वोट ने बदली सलूंबर की सियासी तस्वीर, नरेश जैन सभापति कैलाश गांधी को 12 वोट पर रोककर कांग्रेस ने हासिल किया बहुमत, नरेश जैन के पक्ष में पड़े 13 वोट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। नगर परिषद सभापति चुनाव में सोमवार को रोमांचक मुकाबले के बाद कांग्रेस ने बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी नरेश कुमार जैन
ने भाजपा के कैलाश चंद्र गांधी को महज एक वोट के अंतर से शिकस्त देकर सभापति पद पर कब्जा जमाया।
25 सदस्यीय नगर परिषद में सभापति पद के लिए हुए मतदान में नरेश जैन को 13 वोट, जबकि कैलाश गांधी को 12 वोट मिले। बहुमत के लिए जरूरी 13 का आंकड़ा हासिल करते ही कांग्रेस के पक्ष में बोर्ड गठन का रास्ता साफ हो गया।
नगर परिषद चुनाव में भाजपा के 12, कांग्रेस के 11, बीएपी का एक और एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुआ था। ऐसे में सभापति चुनाव में एक-एक वोट निर्णायक माना जा रहा था। मतदान के नतीजे ने भी यही तस्वीर सामने रखी और मुकाबला अंतिम अंतर तक पहुंचा।
परमानंद मेहता की रणनीति और संगठन की सक्रियता चर्चा में
नरेश जैन की जीत के साथ ही नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बन गया। चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन की गतिविधियों और पार्षदों के बीच समन्वय को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष परमानंद मेहता की भूमिका पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा में रही। कांग्रेस समर्थकों ने परिणाम के बाद खुशी जताई और इसे संगठन की एकजुटता का परिणाम बताया।
वहीं, भाजपा प्रत्याशी कैलाश गांधी को 12 वोट मिलने से मुकाबला बेहद करीबी रहा। एक वोट ने सलूंबर नगर परिषद की सत्ता का समीकरण बदल दिया।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल