एक वोट ने बदला 25 पार्षदों का गणित, सलूम्बर में कांग्रेस का बोर्ड नरेश जैन ‘गुड्डू’ ने भाजपा के कैलाश गांधी को 13-12 से हराया, 11 पार्षदों वाली कांग्रेस ने हासिल किया बहुमत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। नगर परिषद सभापति चुनाव में सोमवार को सियासी समीकरण बदल गए। 25 सदस्यीय परिषद में 12 पार्षदों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी भाजपा सभापति पद हासिल नहीं कर सकी। कांग्रेस प्रत्याशी नरेश कुमार जैन ‘गुड्डू’ ने भाजपा के कैलाश गांधी को एक वोट के अंतर से पराजित कर सभापति पद हासिल किया। मतदान में सभी 25 पार्षदों ने हिस्सा लिया। मतगणना में नरेश जैन को 13 और कैलाश गांधी को 12 मत मिले।

11 से 13 तक पहुंची कांग्रेस

14 सितंबर को घोषित नगर परिषद चुनाव परिणाम में भाजपा के 12, कांग्रेस के 11, बीएपी के एक और निर्दलीय के खाते में एक सीट गई थी। सभापति चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 13 था। भाजपा को बहुमत के लिए एक अतिरिक्त समर्थन चाहिए था, जबकि कांग्रेस को अपने 11 पार्षदों के अलावा दो मतों की जरूरत थी। मतदान के बाद आए परिणाम ने परिषद का नेतृत्व कांग्रेस के पक्ष में कर दिया।
नरेशजैन की जीतके साथ समर्थकों में उत्साह
नरेश जैन के निर्वाचित घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह नजर आया। नगर परिषद परिसर के बाहर समर्थकों ने नारेबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी जताई। कई जगह आतिशबाजी भी की गई।
परिणामने बदलाचुनाव का पूरा समीकरण
नगर परिषद चुनाव में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई थी, लेकिन सभापति के चुनाव में बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर सकी। वहीं कांग्रेस ने 11 से शुरुआत करते हुए 13 मत प्राप्त किए। बीएपी और निर्दलीय पार्षद के मतों को लेकर चुनाव से पहले राजनीतिक हलकों में विशेष चर्चा थी। हालांकि मतदान किस पार्षद के पक्ष में गया, इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक रूप से अलग-अलग रूप में सामने नहीं आई है।

परमानंद मेहता ने विकास कार्यों को बताया आधार

कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने जीत के बाद कहा कि कांग्रेस शहर के विकास और अपने कार्यों को प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने पूर्व कांग्रेस बोर्ड के दौरान हुए विकास कार्यों और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय सलूम्बर को जिला बनाने सहित आरटीओ कार्यालय और जिला अस्पताल जैसी सुविधाओं का उल्लेख किया। मेहता ने कहा कि नए बोर्ड के सामने शहर के विकास को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस नेताओं ने जताया विकास पर जोर

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि पार्टी शहर के विकास को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सेवक ने भी कांग्रेस बोर्ड बनने के बाद शहर की समस्याओं और विकास कार्यों पर काम करने की बात कही।

25 सदस्यीयपरिषदमें अब कांग्रेस का नेतृत्व

सभापति चुनाव के परिणाम के साथ ही सलूम्बर नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बन गया। चुनाव परिणाम में भाजपा के 12, कांग्रेस के 11, बीएपी के एक और निर्दलीय का एक पार्षद निर्वाचित हुआ था। सभापति चुनाव में नरेश जैन को 13 मत मिलने से कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल