उपसभापति चुनाव में बदले समीकरण, भाजपा के अखिलेश बाहेती और निर्दलीय लव व्यास आमने-सामने कांग्रेस प्रत्याशी सोकत अली ने नामांकन लिया वापस, अब दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। नगर परिषद के उपसभापति पद को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनावी तस्वीर बदल गई। शुरुआत में तीन प्रत्याशियों ने मैदान में उतरकर नामांकन दाखिल किया था। इनमें भाजपा की ओर से अखिलेश बाहेती
, कांग्रेस के सोकत अली
तथा निर्दलीय डॉ. लव व्यास
शामिल थे। नामांकन वापसी के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सोकत अली ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही अब उपसभापति पद के लिए मुकाबला भाजपा के अखिलेश बाहेती और निर्दलीय डॉ. लव व्यास के बीच रह गया है।
चुनाव की खास बात यह है कि दोनों प्रमुख दावेदार भाजपा के चुनाव चिह्न पर पार्षद का चुनाव जीतकर नगर परिषद पहुंचे थे। ऐसे में उपसभापति पद के लिए दोनों का आमना-सामना होना परिषद की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद अब मुकाबला सीधे दो उम्मीदवारों के बीच है। ऐसे में प्रत्येक पार्षद का समर्थन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपसभापति के चुनाव में किस प्रत्याशी के पक्ष में बहुमत बनता है, इसका फैसला मतदान के बाद होगा।
नामांकन वापसी के साथ ही नगर परिषद में उपसभापति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें मतदान और अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल