दिव्यांगों को मिलेगा सहारा, कृत्रिम अंग और उपकरण के लिए विशेष शिविर शुरू 30 सितम्बर तक पंचायत से जिला स्तर तक लगेंगे शिविर, पात्र लाभार्थियों के होंगे ऑनलाइन आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर, 5 अगस्त। जिले के दिव्यांगजनों के लिए राहत की खबर है। अब जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। बजट वर्ष 2026-27 की घोषणा संख्या-32 के तहत जिले में 3 अगस्त से 30 सितम्बर तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों की पहचान करने के साथ उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करवाए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थियों को आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

पंचायत से जिला मुख्यालय तक पहुंचेंगे अधिकारी

जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. के निर्देश पर अभियान को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिला स्तर पर शिविर जिला परिषद एवं समाज कल्याण विभाग परिसर, ब्लॉक स्तर पर पंचायत समिति कार्यालय तथा ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।
समाज कल्याण अधिकारी ममता कुमारी जाखड़ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले के ऐसे पात्र दिव्यांगजनों तक योजना का लाभ पहुंचाना है, जो कृत्रिम अंग अथवा सहायक उपकरण की आवश्यकता के बावजूद अब तक इससे वंचित हैं।

स्कूलों और गांवों में होगी पात्र लाभार्थियों की तलाश

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए समाज कल्याण, पंचायत राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क तथा महिला अधिकारिता विभाग को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभागों के बीच समन्वय कर पात्र लाभार्थियों की पहचान, प्रचार-प्रसार, दस्तावेज सत्यापन और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें शिविर तक पहुंचाने में सहयोग करेगा। वहीं शिक्षा विभाग विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों के आवेदन करवाएगा। पंचायत राज विभाग को गांव-गांव तक अभियान की जानकारी पहुंचाकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।

दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचें

जिला प्रशासन ने पात्र दिव्यांगजनों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के अनुसार अपने नजदीकी शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें। शिविर में एसएसओ पोर्टल पर “SJMS DSAP (CM संयुक्त सहायता अनुदान योजना)” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करवाया जाएगा।
प्रशासन का लक्ष्य है कि अभियान के दौरान जिले का कोई भी पात्र दिव्यांगजन जानकारी या आवेदन प्रक्रिया के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे।

और पढ़ें

नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

वनाधिकार के दावों पर अब चलेगा अभियान, पात्र परिवारों को मिलेगा हक का पट्टा 6 अगस्त से 15 सितंबर तक विशेष अभियान, लंबित दावों की होगी दोबारा जांच; सरकारी योजनाओं से भी जोड़ेंगे वनाधिकार पत्रधारकों को

नौली में खुला एलईएमएस केंद्र, ग्रामीणों को अब गांव में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही मौजूदगी, स्थानीय स्तर पर सेवाएं मिलने से विकास को मिलेगी गति

नगर निकाय चुनाव की तैयारी परखी, मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा एसडीएम ने सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों का किया निरीक्षण, बिजली-पानी से लेकर रैम्प और सुरक्षा व्यवस्था तक जांची

वनाधिकार के दावों पर अब चलेगा अभियान, पात्र परिवारों को मिलेगा हक का पट्टा 6 अगस्त से 15 सितंबर तक विशेष अभियान, लंबित दावों की होगी दोबारा जांच; सरकारी योजनाओं से भी जोड़ेंगे वनाधिकार पत्रधारकों को

error: Content is protected !!