के नाम सौंपा ज्ञापन विश्व आदिवासी दिवस पर सलूंबर में कांग्रेस का प्रदर्शन; कांग्रेस कार्यालय से आशीर्वाद गार्डन तक निकली विशाल रैली, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी हुईं शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को सलूंबर में मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने आवाज बुलंद की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सलूंबर कांग्रेस कमेटी एवं जिला आदिवासी कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय पर सभा आयोजित की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय से आशीर्वाद गार्डन तक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज के संघर्ष, बलिदान और शौर्य का ऐतिहासिक प्रतीक है। वर्ष 1913 में मानगढ़ की पहाड़ी पर अंग्रेजी हुकूमत की कार्रवाई में बड़ी संख्या में आदिवासी आंदोलनकारियों ने अपने प्राण न्योछावर किए थे। आदिवासी समाज लंबे समय से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग करता रहा है।

गहलोत सरकार में भी उठी थी मांग

सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी केंद्र सरकार के समक्ष मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग मजबूती से रखी थी। वक्ताओं के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी पूर्व में इस विषय पर सकारात्मक विचार व्यक्त किए गए थे, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से संसद में दिए गए जवाब के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आदिवासी समाज की मांग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मानगढ़ धाम केवल एक स्थान नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के बलिदान और स्वतंत्रता संघर्ष की गाथा से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इसलिए इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा मिलना चाहिए।

राष्ट्रपति के नाम तैयार किया ज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तैयार किया गया। इसमें मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। अवकाश होने के कारण कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय पर ही सभा के रूप में आयोजित किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर अपनी मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की।

कांग्रेस नेताओं ने किया नेतृत्व

कार्यक्रम का नेतृत्व सलूंबर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष परमानंद मेहता एवं जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मीणा ने किया। सभा में पूर्व प्रधान देवीलाल मीणा, रेश्मा मीणा, चेतना मीणा, कालूलाल मीणा पूर्व सरपंच, गौतमलाल मीणा, रमेश लकापा, देवीलाल मीणा सरपंच घाटी, भगवती सरपंच बामनिया, शिवराम मीणा ब्लॉक अध्यक्ष, माजिद बेग अल्पसंख्यक अध्यक्ष, नारायण भोई, किशनसिंह चुण्डावत, समीर मंसूरी पार्षद, रामलाल मीणा, गणेश मेहता संगठन महासचिव, नाथूलाल मीणा, डॉ. जगदीश दायमा, प्रवक्ता गजानंद मेहता, कोदर लाल मीणा, फतेहलाल जोशी एवं कपिल मेहता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। वक्ताओं ने कहा कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा मिलने से आदिवासी समाज के ऐतिहासिक संघर्ष और बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर उचित सम्मान मिलेगा।

और पढ़ें

विद्या भारती टोंक के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित सद्गुरु पंडित राजकुमार शर्मा बोले—शिक्षा का उद्देश्य संस्कार और राष्ट्रभाव का निर्माण विद्या भारती टोंक के प्रतिभा सम्मान समारोह 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान; अग्रवाल धर्मशाला में करीब 300 लोगों की रही सहभागिता

error: Content is protected !!