चंदनसिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ, तीन वार्डों की चुनावी जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। नगर परिषद चुनाव के बीच कांग्रेस ने संगठन स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता
एवं पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा
सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कपुरावत बाड़ा, पंचायत अदकालिया निवासी चंदनसिंह पुत्र स्व. गोपालसिंह बिलिया (गोरबंद होटल) ने भाजपा की सदस्यता छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने चंदनसिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। सदस्यता ग्रहण के बाद कांग्रेस ने उन्हें नगर परिषद चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा के निर्देश एवं सलूम्बर जिलाध्यक्ष के आदेशानुसार चंदनसिंह बिलिया को नगर परिषद चुनाव-2026 में वार्ड संख्या 3, 4 एवं 5 का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इन वार्डों में चुनावी संचालन एवं प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों की जिम्मेदारी उनके निर्देशन में रहेगी।

नियुक्ति की घोषणा संगठन महासचिव गणेश एन. मेहता की ओर से की गई।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल