सलूंबर में आज कांग्रेस की जनसंपर्क रैली, वार्डों में दिखेगी संगठन की ताकत जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता के नेतृत्व में निकलेगी रैली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता करेंगे वार्डवार संपर्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। नगर परिषद सलूंबर चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जनसंपर्क रैली आयोजित की जाएगी। रैली का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष परमानंद मेहता एडवोकेट करेंगे
कार्यक्रम में पीसीसी प्रभारी महासचिव राजेश चौधरी, प्रभारी सचिव दिनेश श्रीमाली, चुनाव प्रभारी नरेन्द्र जैन, पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा, विधायक प्रत्याशी रेशमा मीणा, पूर्व विधायक बसंती देवी मीणा एवं नगराज मीणा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।
इसके अलावा पूर्व प्रधान गंगाराम, धुलीराम, गंगादेवी, उपप्रधान लालसिंह मीणा, पूर्व सभापति प्रद्युम्न कोडिया, उपसभापति अब्दुल रऊफ, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक सहित ब्लॉक, नगर एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी भी अभियान में भाग लेंगे।
कांग्रेस संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है। संगठन महासचिव गणेश एन. मेहता एडवोकेट ने बताया कि जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सनसिटी चौराहा, बजरंग जिम के पास, डाल रोड से सुबह 9:30 बजे होगी।

वार्ड प्रभारी अपने-अपने वार्ड में रहेंगे

कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने वार्ड प्रभारियों के लिए विशेष निर्देश भी जारी किए हैं।
सभी वार्ड प्रभारी अपने-अपने निर्धारित वार्ड में ही रहकर जनसंपर्क करेंगे और दूसरे वार्ड में नहीं जाएंगे। पार्टी का उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल