चावंड में युवाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान महाराणा प्रताप की समाधि पर सफाई के बाद पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलुम्बर जिले के चावंड, में 6 सितंबर। को ऐतिहासिक नगरी चावंड में रविवार को सर्व समाज के युवाओं ने सामाजिक एकता और स्वच्छता की मिसाल पेश की। महाराणा प्रताप की ऐतिहासिक समाधि स्थल परिसर में युवाओं ने सुबह से स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की।
सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ अभियान दोपहर 12 बजे तक चला। इसमें विभिन्न समाजों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाधि परिसर से कचरा हटाया और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में श्रमदान किया। युवाओं ने ऐतिहासिक धरोहर को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।
स्वच्छता अभियान के बाद युवाओं ने महाराणा प्रताप की समाधि पर माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महाराणा प्रताप के शौर्य और स्वाभिमान को याद करते हुए युवाओं ने ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
युवाओं ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहर केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की विरासत भी हैं। इनके संरक्षण और स्वच्छता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। अभियान के माध्यम से
सामाजिक एकता, स्वच्छता और राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल