सलूम्बर में कांग्रेस की चुनावी हुंकार,कल निकलेगी जनसंपर्क रैली जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता के नेतृत्व में वार्ड-वार्ड पहुंचेगा कांग्रेस का काफिला, वरिष्ठ नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल
सलूम्बर। नगर परिषद सलूम्बर चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सोमवार 7 सितंबर को सलूम्बर नगर परिषद क्षेत्र में कांग्रेस की जनसंपर्क रैली निकाली जाएगी। रैली का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानन्द मेहता एडवोकेट
करेंगेजनसंपर्क अभियान में
पीसीसी प्रभारी महासचिव राजेश चौधरी, पीसीसी प्रभारी सचिव दिनेश श्रीमाली, पीसीसी चुनाव प्रभारी नरेन्द्र जैन, पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, सांसद प्रत्याशी ताराचन्द मीणा, विधायक प्रत्याशी रेश्मा मीणा, पूर्व विधायक बसंती देवी मीणा एवं नगराज मीणा शामिल होंगे। इसके अलावा पूर्व प्रधान गंगारामजी, धुलीरामजी, गंगादेवीजी, उपप्रधान लालसिंह मीणा, पूर्व सभापति प्रद्युमन कोडिया, उपसभापति अब्दुल रऊफ, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी अभियान में मौजूद रहेंगे।
ब्लॉक व नगर संगठन भी रहेगा साथ
रैली में तीनों ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह राठौड़, गणेश चौधरी एवं महेन्द्रसिंह चौहान (चुनाव प्रभारी) के साथ सहप्रभारी दिनेश जैन एवं गेबीीलाल दमावत भी शामिल होंगे। पूर्व नगर अध्यक्षों में लक्ष्मीकान्त शर्मा, जगदीश भण्डारी, रमेश मंत्री, यशवन्त दोषी एवं रमेश भदादा की मौजूदगी रहेगी।
अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव हबीबर्रहमान सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों में अशोक मीणा, रूपलाल मेघवाल, माजिद बेग मिर्जा, ईरशाद अहमद, अशोक खटीक, पुंजीलाल पटेल कडूणी, शिवसिंह चौहान, निमेश नेमा, सुनील मीणा, रूपलाल मीणा लसाड़िया, वीरेन्द्र पटेल, दिनेश पटेल, विकास कलाल, देवराम जोशी, डॉ.जगदीशचन्द्र, चेतना मीणा, नसीम बानो, समीर मंसुरी, मोहम्मद खां, अत्ताउल्लाखां, अमीर मोहम्मद, अली असगर, पवन मेहता सीए, गजानन्द मेहता एवं कन्हैयालाल मेहता सहित अनेक कांग्रेसजन भाग लेंगे।
वार्ड प्रभारियों को अपने वार्ड की जिम्मेदारी
कांग्रेस संगठन ने सभी वार्ड प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने वार्ड में ही रहकर जनसंपर्क अभियान को गति देंगे। उन्हें दूसरे वार्ड में नहीं जाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह रहेगा रैली का कार्यक्रम
स्थान: सनसिटी चौराहा, बजरंग जिम के पास, डाल रोड दिनांक: 7 सितंबर 2026, सोमवार समय: सुबह 10:30 बजे
जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव गणेश एन.मेहता एडवोकेट ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों से समय पर पहुंचकर जनसंपर्क अभियान में भाग लेने की अपील की है।