11 सितंबर को लोकतंत्र के महापर्व में जरूर दें अपनी भागीदारी कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पीपी की शहरवासियों से अपील, युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं से मतदान को लेकर खास आग्रह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी 11 सितंबर को मतदान होना है। मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान भी तेज कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पीपी ने वीडियो संदेश जारी कर शहरवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कलेक्टर ने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की उदासीनता न बरतें और 11 सितंबर को मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया है। चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल