सलूम्बर। नगर परिषद चुनाव को लेकर भारत आदिवासी पार्टी यानी BAP ने भी अपनी चुनावी मौजूदगी दर्ज कराई है। पार्टी ने नगर परिषद के अलग-अलग वार्डों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं और प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकालकर घर-घर जनसंपर्क किया
अगर वार्डवार बात करें तो वार्ड नंबर 4 से मंजू देवी मीणा, वार्ड नंबर 5 से रमेश कुमार मीणा और वार्ड नंबर 6 से भूपेश कुमार मीणा भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से मुलाकात कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान में BAP जिला अध्यक्ष आनंद जी बुज, झल्लारा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चन्द्र डामोर, जिला संरक्षक सलूम्बर जगदीश दायमा और वार्ड प्रभारी तुलसीराम अहारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं प्रत्याशी मंजू देवी मीणा के साथ गौतम जी, जगदीश जी, नारायण जी सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी अभियान में शामिल हुए।
ढोल-नगाड़ों के साथ निकली रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने वार्ड के हर घर तक पहुंचने और प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने का प्रयास किया। BAP के इस जनसंपर्क अभियान से साफ है कि पार्टी नगर परिषद चुनाव में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है।





