सलूंबर। नगर परिषद सलूंबर चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को शहर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए विशाल रोड शो निकाला। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में निकले रोड शो में पार्टी पदाधिकारियों, प्रत्याशियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
रोड शो चुंगी नाका से शुरू होकर बस स्टैंड, गांधी चौक और रावली पोल होते हुए जैन बोर्डिंग पहुंचा।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाया और लोगों से नगर परिषद चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
कार्यकर्ताओं ने “हर वार्ड में कमल खिलेगा” का संदेश देते हुए शहर के विकास को चुनावी मुद्दा बनाया। भाजपा की ओर से सशक्त शहर, स्वच्छ-सुंदर सलूंबर और विकसित राजस्थान के विजन को लेकर जनता से समर्थन मांगा गया।
रोड शो में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी और विधायक शांता देवी मीणा सलुम्बर नगर अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा हित पार्टी के पदाधिकारी, नगर परिषद चुनाव के प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर परिषद के 25 वार्डों में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा के इस रोड शो को पार्टी के चुनावी अभियान के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मतदान 11 सितंबर को होना है, ऐसे में अंतिम दौर में सभी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।




