सलूम्बर में कल खुलेगा 25 वार्डों का फैसला, 62 प्रत्याशियों की किस्मत पर लगेगी मुहर सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, पांच राउंड में सामने आएंगे नगर परिषद के नतीजे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। नगर परिषद चुनाव में मतदान के बाद अब शहरवासियों की नजर सोमवार को होने वाली मतगणना पर टिकी है। 25 वार्डों वाली नगर परिषद में नई शहरी सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला कल मतगणना के साथ हो जाएगा। राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
चुनाव मैदान में उतरे 62 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला पांच राउंड में होगा। मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतपेटियों से मतपत्र निकालकर गणना की जाएगी और प्रत्येक राउंड के बाद वार्डवार परिणाम सामने आते जाएंगे।
मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें सुबह से ही परिणामों पर रहेंगी। खास तौर पर प्रमुख वार्डों में मुकाबले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
किसके सिर सजेगा सलूम्बर की सत्ता का ताज?
पांच राउंड की मतगणना पूरी होने के साथ ही 25 वार्डों की तस्वीर साफ हो जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद यह तय होगा कि नगर परिषद की कमान किसके हाथों में जाएगी। चुनाव परिणाम को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज है और प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल