सलूंबर में महेश गर्ग की जीत, गर्ग समाज का बढ़ाया मान वार्ड 13 से निर्दलीय प्रत्याशी महेश गर्ग ने दर्ज की जीत, समर्थकों में खुशी की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। नगर परिषद चुनाव के नतीजों में वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय प्रत्याशी महेश गर्ग ने जीत दर्ज कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जीत की खुशी में समर्थकों ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
महेश गर्ग की जीत को लेकर गर्ग समाज में भी खुशी का माहौल है। समाजजनों ने इसे गौरव का क्षण बताते हुए महेश गर्ग को बधाई दी। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरकर जीत हासिल करना उनकी जीत को खास बना देता है।
सलूंबर नगर परिषद के चुनावी परिणामों में भाजपा ने 12, कांग्रेस ने 11 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की, जबकि बीएपी के खाते में भी 1 वार्ड गया। ऐसे में निर्दलीय महेश गर्ग की जीत नगर परिषद के आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
महेश गर्ग की जीत के बाद अब नगर परिषद में बोर्ड गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि बहुमत के समीकरण में निर्दलीय महेश गर्ग की भूमिका क्या रहती है।
गर्ग समाज का नाम रोशन करने वाले महेश गर्ग को समाजजनों और समर्थकों ने जीत की बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल