दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
टोंक (डॉ आदित्य कश्यप ) क्षेत्र के बंथली गांव के युवा समाजसेवी एवं भामाशाह नीरज मीणा ने गांव के विकास और लोककल्याण के लिए अपनी एक बीघा जमीन ग्रामीणों को दान देकर समाजसेवा की पहल की है। करीब 10 लाख रुपए मूल्य की इस जमीन का उपयोग गांव में शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर उनके पिता शिवजी लाल मीणा भी मौजूद रहे।
श्री कुंवर जी महाराज के पावन मेले के समापन अवसर पर ग्रामीणों से मिले स्नेह और समर्थन से अभिभूत होकर नीरज मीणा ने अपनी जमीन गांव के लोककल्याण के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया। उनके इस कदम को ग्रामीण विकास और सामाजिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

नीरज मीणा ने कहा कि समय और परिस्थितियां बदल सकती हैं, लेकिन बच्चों का भविष्य और बुजुर्गों का स्वास्थ्य इंतजार नहीं कर सकता। यह त्याग नहीं, बल्कि उस माटी का कर्ज चुकाने का प्रयास है, जिसने उन्हें पहचान दी है।

शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सहयोग को मिलेगी प्राथमिकता
नीरज मीणा के अनुसार, दान की गई जमीन के माध्यम से गांव के विकास से जुड़े तीन प्रमुख उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
उच्च शिक्षा में मिलेगी मदद: गांव के गरीब परिवारों के बच्चों और बेटियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने तथा उनकी शैक्षणिक जरूरतों में सहयोग करने का लक्ष्य है।
गांव में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की पहल: बुजुर्गों और बीमार लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने की योजना भी इस पहल का हिस्सा है।
नीरज मीणा के इस निर्णय पर ग्रामीणों ने आभार जताया। गांव के विकास और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से जमीन समर्पित करने की इस पहल को सामाजिक सहभागिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान