गणेशाय नमः से आरंभहुए इस आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।सामूहिक पूजन का कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू हुआ, जिसमें पारंपरिक विधि से करवा चौथ की कथा का वाचन हुआ। इसके बाद महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन कैलाश सोनार्टी के आतिथ्य में किया गया।पूजन के बाद भव्य महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जो शाम 6 बजे से देर रात तक चला। इस सामूहिक आयोजन की उद्घाटनकर्ताएं हीरादेवी, हेमलता, रंजना, भूरीदेवी, कमलादेवी, गुलाबदेवी, पार्वती देवी, सवितादेवी, ललितादेवी, जनकबाई, सुमन, पायलबाई, दयादेवी, रीना देवी, ताराबाई, ललितादेवी, सुनीता देवी, रेखा और कमलादेवी रही।
आयोजन सालवी (बुन्कर) समाज छप्पम क्षेत्र उदयपुर की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी परिवारों ने समाज में एकता, प्रेम और परंपरा के संरक्षण का संदेश दिया। यह जानकारी गणेश मारु ने दी।WhatsApp us