दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
दूनी  कस्बे के समग्र विकास और आमजन की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए दूनी नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों ने मोर्चा संभाल लिया है। पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर दूनी में सीवरेज लाइन बिछाने, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने और नवनिर्वाचित बोर्ड की प्रथम बैठक में पारित सीसी रोड व आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण के प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की है। साथ ही, नई नगरपालिका होने के कारण आय के सीमित साधनों को देखते हुए कस्बे के विकास के लिए अतिरिक्त ‘स्पेशल बजट’ आवंटित करने की भी गुहार लगाई है।
विशेष बजट की आवश्यकता पर दिया जोर
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पार्षदों ने प्रमुखता से यह बात रखी है कि दूनी अभी नई नगरपालिका बनी है, जिसके कारण वर्तमान में निकाय के पास आय के साधन बेहद सीमित हैं। ऐसे में कस्बे के सुनियोजित विकास और मूलभूत ढांचे को खड़ा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त विशेष बजट (स्पेशल पैकेज) का आवंटन किया जाना नितांत आवश्यक है।
बीसलपुर पेयजल आपूर्ति और 6 इंच पाइपलाइन की मांग
पार्षदों ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि कस्बे में नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए बीसलपुर के पानी की मात्रा बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है। वर्तमान में कस्बे में पानी के कनेक्शन क्षमता से कहीं अधिक हो गए हैं, जिससे कई वार्डो में ढाई इंच की पुरानी पाइपलाइन से अंतिम छोर तक पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जनहित को देखते हुए जिन में ढाई इंच की पुरानी लाइन बिछी हुई है उसके स्थान पर कम से कम छह इंच की नई पाइपलाइन बिछाने की स्वीकृति की मांग गई है।
सीवरेज लाइन और सीसी रोड से सुधरेगी व्यवस्था
कस्बे की बढ़ती आबादी और जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान हेतु सीवरेज लाइन बिछाने की मांग की गई है। इसके अलावा, 15 अक्टूबर 2026 को आयोजित नवनिर्वाचित बोर्ड की प्रथम बैठक में पारित सीसी रोड निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्तावों पर जल्द प्रशासनिक मुहर लगाने का आग्रह किया गया है, ताकि स्थानीय निवासियों को कीचड़ और खराब रास्तों से निजात मिल सके।
आधुनिक नंदी गौशाला के निर्माण का प्रस्ताव
कस्बे में निराश्रित गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक आधुनिक व सुविधायुक्त नंदी गौशाला के भव्य निर्माण की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई है। पार्षदों का मानना है कि इसके निर्माण से न केवल गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान और आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी अंकुश लग सकेगा।
इन पार्षदों ने रखी मांग
मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विकास कार्यों और विशेष बजट की मांग करने वालों में नवनिर्वाचित पार्षद पूरणवीर सिंह रोझ, श्रीमती लक्ष्मी नरेन्द्र मेहरा, अर्चना बडगूजर, नरेन्द्र जांगिड़ एडवोकेट, कृष्णा बनवारी बडगुजर, मनभर देवी वर्मा, रामकल्याण सोनी, इन्द्रराज सैनी, पप्पू कर्मावत सहित अन्य पार्षद शामिल हैं। सभी पार्षदों ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री जनहित की इन महत्वपूर्ण मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द ही विशेष बजट एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी करेंगे।

संवाददाता नरेन्द्र मेहरा

और पढ़ें

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’

बनोड़ा पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, 13 में से 7 महिला वार्ड पंचों के साथ बनी नई टीम अभिजीत मुहूर्त में सरपंच मेघराज मीणा, उपसरपंच लोकेश जैन सहित वार्ड पंचों ने ली शपथ, देवा तलाई को पर्यटन स्थल बनाने की उठी मांग

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 30 कार्मिकों को थमाए नोटिस तीसरे चरण में 6 कर्मचारी बिना अनुमति मिले गैरहाजिर, चौथे चरण में 24 पर मतदान कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप; दो दिन में मांगा जवाब

सलूम्बर में आज जिला महिला सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर होगा मंथन रानी पद्मिनी के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण पर होगी चर्चा, प्रदेश के संगठन पदाधिकारी करेंगे मार्गदर्शन