शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला शाखा सलूम्बर की जिला स्तरीय बैठक केशव कुंज खंड कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। विशेष रूप से जयपुर में होने वाले प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन में जिले की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने की। इस दौरान जिला संगठन मंत्री फणीन्द्र कुमार गर्ग भी मंचासीन रहे। बैठक में संगठन के विभिन्न खंडों में नवीन बैंक खाते खोलने तथा उनमें राशि हस्तांतरण की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं, 14 नवंबर को आयोजित जिला महिला सम्मेलन की गतिविधियों और उसके अनुभवों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
जिला मंत्री कमल आमेटा ने बताया कि आगामी 6 दिसंबर को जिले के प्रत्येक खंड में संत रविदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही 23 एवं 24 दिसंबर को जयपुर में प्रस्तावित प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन में जिले से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता के लिए खंडवार पंजीयन कराने तथा 5 अक्टूबर तक पंजीयन राशि और प्रतिभागियों की सूची जिला स्तर पर जमा कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में शिक्षकों से जुड़ी शैक्षिक समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव और खंड स्तर तक प्रभावी बनाने, नियमित प्रवास कार्यक्रम संचालित करने तथा संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता जताई।
बैठक में सलूम्बर, सराड़ा, लसाड़िया, झल्लारा, सेमारी एवं जयसमंद खंडों के अध्यक्ष-मंत्री सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न आयाम प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और जिला साधारण सभा के सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़ें

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’

बनोड़ा पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, 13 में से 7 महिला वार्ड पंचों के साथ बनी नई टीम अभिजीत मुहूर्त में सरपंच मेघराज मीणा, उपसरपंच लोकेश जैन सहित वार्ड पंचों ने ली शपथ, देवा तलाई को पर्यटन स्थल बनाने की उठी मांग

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 30 कार्मिकों को थमाए नोटिस तीसरे चरण में 6 कर्मचारी बिना अनुमति मिले गैरहाजिर, चौथे चरण में 24 पर मतदान कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप; दो दिन में मांगा जवाब

सलूम्बर में आज जिला महिला सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर होगा मंथन रानी पद्मिनी के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण पर होगी चर्चा, प्रदेश के संगठन पदाधिकारी करेंगे मार्गदर्शन