सलूंबर जिले के कुराडिया मे महिला अधिकारिता विभाग ने बैठक ली जिसमे किशोरियों के स्वास्थ्य पोषण एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जाजम बैठक का आयोजन किया l कार्यक्रम स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र पर शुभारंभ हुआ स्थानीय ग्राम पंचायत साथिन सरिता कार्यकर्ता
सहयोगिनी और आशा और गांव की महिलाएं किशोरी उपस्थित रहे l बैठक में महिला साथिन सरिता ने महिलाओं के रखरखाव लिकोरिया ऐनिमीया लक्षण को देखते हुए सावधानी बरतने को जानकारी दी l खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जी फल अनाज और आयरन युक्त आहार को सेवन करने की सलाह दी l और इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की कल्याणकारी योजना जैसे महिला इंदिरा शक्ति योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना मुख्यमंत्री बालिका सशक्तिकरण योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया l महिला साथिन सरिता मीणा ने महिलाओं किशोरिया को न केवल स्वास्थ्य के प्रति सजक रहना बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी रखनी चाहिए ताकि आत्मनिर्भर बन सके सके l जाजम बैठक में महिलाओं ने स्वास्थ्य आत्मनिर्भर और जागरूकता का संकल्प लिया