इम्मानुएल मिशन स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया बच्चों के स्वागत से लेकर खेलकूद तक—पूरा दिन रहा उत्साह से भरपूर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिले  में जावर माइंस में इम्मानुएल मिशन स्कूल में 14 नवंबर 2025 को बाल
दिवस बड़े हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या राखी सिंह एवं शिक्षकगणों ने बच्चों का विशेष स्वागत
किया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
प्रार्थना सभा में शिक्षकों ने बच्चों के लिए सुंदर कविताएं पेश कीं और पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायी बातों को साझा किया। प्राचार्या राखी सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं और शिक्षकों का दायित्व है कि वे उनके भविष्य निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके बाद दिनभर अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिनका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने बच्चों को चॉकलेट्स, पेन, पेंसिल, कार्ड आदि उपहारस्वरूप दिए। वहीं प्राचार्या राखी मैम ने भी मिठाई व विशेष उपहार वितरित कर बच्चों
के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। पूरे आयोजन के दौरान स्कूल में उल्लास और उमंग का वातावरण छाया रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!