ग्राम पंचायत बडावली में महिलाओं-बालिकाओं के अधिकारों पर विशेष जाजम बैठक साथीन दिव्या सालवी ने दिलाई जागरूकता, बड़ी संख्या में महिलाओं-बालिकाओं की सहभागिता
सलूम्बर जिले में ग्राम पंचायत बडावली, ब्लॉक सेमारी जिला सलूंबर में महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशन में ग्राम पंचायत साथीन दिव्या सालवी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर विशेष जाजम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की अधिक संख्या में महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, और लिंग आधारित हिंसा को खत्म करने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के महत्व पर भी चर्चा की गई, ताकि हर परिवार अपनी बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण और शिक्षा प्रदान कर सके।
बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक और अन्य महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति रही।
साथीन दिव्या सालवी ने उपस्थित जनसमूह को लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ सामूहिक जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा।