25 दिसंबर तक चलेगा राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान सलूंबर में हेलमेट–सीटबेल्ट जागरूकता के साथ आगाज़, 13 दिसंबर को निकलेगी ऑटो रैली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। प्रदेश में 25 दिसंबर तक चलने वाले पंद्रह दिवसीय राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान का आगाज़ गुरुवार को सलूंबर जिला मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रमों के साथ किया गया।
जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा कार्यालय की टीम ने मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, आशीर्वाद गार्डन और आरटीओ कार्यालय के बाहर सड़क सुरक्षा संदेशों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।
हेलमेट और सीटबेल्ट पर विशेष जोर
अभियान की शुरुआत में परिवहन विभाग ने दोपहिया चालकों को हेलमेट और चारपहिया चालकों को सीटबेल्ट पहनने का अनुरोध किया। नियमों का पालन करने वालों को चॉकलेट देकर सम्मानित भी किया गया।
टीम द्वारा वाहन चालकों को गति सीमा में वाहन चलाने, गलत ओवरटेक न करने और नशे में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया।
बस एवं यात्री वाहनों के चालकों को मार्गदर्शन
यात्री वाहनों के चालकों को अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार बनते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी गई।
अधिकारियों की उपस्थित‍ि
कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी विपिन माहेश्वरी, परिवहन निरीक्षक हितेश कटारा सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।
डीटीओ माहेश्वरी ने बताया कि—“अभियान 25 दिसंबर तक निरंतर चलेगा और प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।”
13 दिसंबर को निकलेगी ऑटो रैली
अभियान के तहत 13 दिसंबर को सलूंबर मुख्यालय से भव्य ऑटो रैली निकाली जाएगी। यह रैली तहसील कार्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः तहसील कार्यालय पर संपन्न होगी।
रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश पहुँचाना है।

—

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी