पधारो म्हारे देस महोत्सव में सजी साहित्य और शायरी की महफिल, देशभर के रचनाकारों ने बांधा समां हिंदी-उर्दू साहित्य के संग राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को मिला साझा मंच, कवि सम्मेलन और मुशायरे में गूंजे रचनाकारों के कलाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
उदयपुर। राजस्थान की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा को नई पहचान देने के उद्देश्य से उदयपुर में आयोजित ‘पधारो म्हारे देस’ महोत्सव साहित्यिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। राजस्थान साहित्य अकादमी परिसर, हिरण मगरी में 21 नवंबर को आयोजित भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में देशभर से आए साहित्यकारों और शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर, हेल्प आर्टिस्ट इंडिया फाउंडेशन नई दिल्ली तथा तहजीब चैरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में हिंदी और उर्दू साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में अजमेर की साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मधु खंडेलवाल ‘मधुर’ तथा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं शायर टेकमचंद बोहरा ‘अंजाना’ ने अपनी चुनिंदा गजलों की प्रस्तुति दी। उनकी रचनाओं पर श्रोताओं ने तालियों और वाहवाही के साथ उत्साह जताया।
मुशायरे में देश के चर्चित शायर शकील आजमी, आलोक अविरल, डॉ. प्रेम भंडारी, विजय तिवारी, शाहिद अंजुम, अंजू सिंह (पीसीएस), उर्वशी अठावाल ‘उर्वी’, प्रमोद रामावत ‘प्रमोद’, डॉ. शकुंतला सरूपरिया, रासबिहारी पांडेय, इमरान फैज, अमजद आतिश और मलिक रिजवान ने अपनी रचनाओं के जरिए साहित्यिक महफिल को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन मोईन शादाब ने किया।

पवन कुमार की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पवन कुमार ने की। आयोजन को सफल बनाने में राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. बसंत सोलंकी, हेल्प आर्टिस्ट इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अशोक राजपूत, महोत्सव संस्थापक जावेद हक, सह-संस्थापक रविन्द्र सिंह राणावत तथा आयोजक एवं महोत्सव निदेशक फर्ज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रताप कंट्री इन में अतिथियों का हुआ स्वागत

महोत्सव के अगले दिन प्रताप कंट्री इन की ओर से डॉ. मधुलिका सिंह मेवाड़ के सौजन्य से आमंत्रित साहित्यकारों और अतिथियों के लिए स्नेह भोज आयोजित किया गया। इसमें मेहमानों ने पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का आनंद लिया।
इस अवसर पर गीतकार एवं शायर शकील आजमी ने आयोजन के सह-संस्थापक और प्रताप कंट्री इन के प्रबंधक रविन्द्र सिंह राणावत को अपनी लिखित पुस्तक ‘बनवास’ की प्रति भेंट की। अंत में यशिका राणावत ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों और आयोजन से जुड़े सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
महोत्सव ने साहित्य, संस्कृति और आपसी सौहार्द की उस परंपरा को मजबूती दी, जिसमें हिंदी और उर्दू की रचनात्मक अभिव्यक्ति एक ही मंच पर देखने को मिली। देशभर के रचनाकारों की मौजूदगी ने उदयपुर की साहित्यिक पहचान को एक नई ऊर्जा प्रदान की।

और पढ़ें

पधारो म्हारे देस महोत्सव में सजी साहित्य और शायरी की महफिल, देशभर के रचनाकारों ने बांधा समां हिंदी-उर्दू साहित्य के संग राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को मिला साझा मंच, कवि सम्मेलन और मुशायरे में गूंजे रचनाकारों के कलाम

सलूंबर की 7 पंचायत समितियों में प्रधानों का फैसला: BAP के 3, भाजपा के 2, कांग्रेस और निर्दलीय के खाते में एक-एक सीट सेमारी, सराड़ा और जयसमंद में BAP ने बनाया प्रधान, सलूंबर में मोहित मीणा को मिली जिम्मेदारी; लसाड़िया में हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचित

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’