प्रतापगढ़। शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाई देने वाले श्री रोकड़िया हनुमानजी तोरण द्वार, श्रीराम टॉवर, कालका माता प्रवेश द्वार सहित अनेक विकासकार्यों का भव्य लोकार्पण 14 दिसंबर 2025, रविवार को आयोजित होगा।
यह ऐतिहासिक आयोजन नगर परिषद प्रतापगढ़ एवं सर्व हिंदू समाज के संयुक्त सहयोग से संपन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे श्रीराम टॉवर (गांधी चौराहा) से होगा।
इसके बाद रोकड़िया बालाजी तोरण द्वार का लोकार्पण का मुख्य समारोह आयोजित होगा।
सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर एवं नगर परिषद परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमियों और समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है l







