राष्ट्रीय MMA प्रतियोगिता में सलूंबर के खिलाड़ियों का परच मुंबई में हुई फाइट चैंपियनशिप में 7 पदक जीतकर राजस्थान को दिलाया गौरव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। मुंबई में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (MMAFI) के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एमएमए प्रतियोगिता में सलूंबर के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
सलूंबर स्थित फौजी स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल एकेडमी के सात खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दमदार खेल दिखाते हुए कुल सात पदक अपने नाम किए। इनमें तीन स्वर्ण और चार रजत पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न केवल एकेडमी बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। पदक विजेता खिलाड़ी स्वर्ण पदक: कुलदीप सिंह सिसोदिया जिज्ञांश जैन ओम सिंह सिसोदिया रजत पदक: दर्पण नाथ,लक्षित साल्वी ,क्रिश जैन,कृतिका जैन इस सफलता के पीछे कोच रितेश सिंह (बॉक्सर सर) का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके तकनीकी मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि फौजी स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल एकेडमी का लक्ष्य बच्चों को खेलों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत बनाकर राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करना है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!