राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सुशासन पखवाड़े के तहत सुशासन रथ सराड़ा मंडल की ग्राम पंचायत बाना, सगतड़ा, केजड़, पाल सराड़ा एवं सराड़ा में पहुंचा। इस दौरान एलईडी युक्त रथ के माध्यम से ग्रामवासियों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
सुशासन रथ के गांव-गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ रथ का उत्साहपूर्वक स्वागत-सत्कार किया। रथ के साथ मौजूद जनप्रतिनिधियों ने सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विकास कार्यों का ब्यौरा जनता के समक्ष रखा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, महामंत्री दिलीप पंचाल, जिले से पधारे शांतिलाल जैन, एसटी मोर्चा देहात जिला महामंत्री हजारीलाल मीणा, सुशासन रथ सह-प्रभारी मणिशंकर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विजय मंडावत, राजेंद्र सिंह राणावत, बसंत मीणा, पंचायत समिति सदस्य देवीलाल मेघवाल, सरपंच सराड़ा मणिलाल मीणा
सहित राजेश पसावत, मुकेश कलावत, रमेश पटेल, विजय मीणा, मनोहर मीणा, कविश दर्जी, कांतिलाल दर्जी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।






