2 साल: नव उत्थान- नई पहचान, बढ़ता राजस्थान- हमारा राजस्थान जिला मुख्यालय पर रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन जोश और उत्साह के साथ युवाओं ने लिया भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर, 21 दिसम्बर।प्रदेश की वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सलूंबर शहर में ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प के साथ कदमताल करता नजर आया। ‘2 सालः नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान‘ की थीम पर आयोजित ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ में बच्चों से लेकर अधिकारियों तक ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई।
राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रन फॉर विकसित राजस्थान दौड़ का आयोजन रविवार प्रातः 9:00 बजे किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय विद्यालय प्राचार्य भगवान लाल त्रिवेदी एवं सीबीईओ कमलेश पटेल ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मंचीय स्वागत एवं उद्बोधन के पश्चात विधायक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः विद्यालय प्रांगण में पहुंची।
प्रतिभागियों ने एकजुट होकर “विकसित राजस्थान”, “स्वस्थ राजस्थान”, “स्वावलंबी राजस्थान” जैसे प्रेरक नारों के साथ दौड़ में भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक शांता अमृत लाल मीणा रही एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला डॉ दिनेश राय सापेला उपखंड अधिकारी जगदीश चंद्र बामनिया,एसीईओ दिनेश चंद्र
पाटीदार,सीबीईओ कमलेश पटेल,विजय चौधरी प्राचार्य करावली,पुलिस अधिकारी एवं नगर के भारतीय जनता पार्टी एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थिति रहे। मुख्य अतिथि विधायक ने बताया कि इस रन के माध्यम से हम सभी प्रदेशवासियों को एकजुट होकर विकसित राजस्थान का सपना साकार करना है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों एवं आमजन को राजस्थान की महान विरासत एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध करना, राज्य के विकास एवं
खुशहाली में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बनाए रखना रहा।ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया करना है। इस दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने पूरे जोश एवं अनुशासन के साथ दौड़ को सफल बनाया।
दौड़ के सफल समापन पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजकों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पवन रावल जिला शिक्षा अधिकारी ने पधारे हुए सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं संभागियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया । रैली में लगभग 300 छात्र – छात्राएं एवं 100 युवा, खिलाड़ी,नागरिक गण पत्रकार बंधु एवं विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!