झल्लारा ब्लॉक में कांग्रेस की बड़ी बैठक, जिला अध्यक्ष परमानंद मेहता का प्रथम दौरा मातासुला मंडल बैठक में संगठन विस्तार, युवाओं को आगे लाने और सरकार की नीतियों पर हुई तीखी चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

                               संवाददाता नाथू लाल सालवी
सलूम्बर जिले में झल्लारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लसाडिया के तत्वावधान में सोमवार को मातासुला मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिले के नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मेहता के प्रथम झल्लारा दौरे के अवसर पर मातासुला पंचायत स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
बैठक में मातासुला मंडल अंतर्गत सभी पंचायतों के सरपंच, पंच, गमेती, पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन करना रहा।
युवाओं को नेतृत्व देने पर विशेष जोर
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेताओं ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने, उन्हें जिम्मेदारियां सौंपने और आगामी चुनावों में नेतृत्व की भूमिका देने पर बल दिया। साथ ही कांग्रेस को गठबंधन से मुक्त रखते हुए स्वतंत्र रूप से मजबूत करने को लेकर भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
सरकार पर जमकर बरसे जिला अध्यक्ष
जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मेहता ने बैठक को संबोधित करते हुए वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि
मनरेगा योजना का नाम बदलना जनता के साथ छल है,
श्रमिकों, कारीगरों व सामग्री आपूर्तिकर्ताओं के भुगतान लंबे समय से अटके हुए हैं,
किसानों को खाद की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है,
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व पानी की गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन जनसमस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ उठाएगी।
भव्य स्वागत से हुआ अभिनंदन
मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष के क्षेत्र में प्रथम आगमन पर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह व उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया।
ये रहे प्रमुख उपस्थित
बैठक में पूर्व विधायक नगराज मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह, मनोज उपाध्याय, एसटी जिला अध्यक्ष अशोक मीणा, प्रधान धूलिराम मीणा, मातासुला मंडल अध्यक्ष हेमराज, झल्लारा मंडल अध्यक्ष वालजी पटेल, जसवंत सिंह, नाथू सिंह, जगदीश भंडारी, गणेश मेहता, देवीलाल जोशी, शंकरलाल मीणा, रामलाल, अनार सिंह, भूपेश कलाल, पूंजीलाल, मांगीलाल सालवी, राजेश मेघवाल, पप्पूलाल, मेघा मीणा, गजेंद्र सिंह, महेंद्र मीणा सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!