राज्य मंच पर सलूंबर का डंका: पहली ही एंट्री में रचा इतिहास  शिक्षक क्रीड़ा–सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सलूंबर ने मारी बाज़ी, समूह गान में प्रदेश भर में द्वितीय स्थान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर ।राज्य स्तर पर पहली बार सहभागिता कर सलूंबर जिले ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे राजस्थान में अपना परचम फहरा दिया है। राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रींगस (सीकर) में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सलूंबर जिले से पहुँचे शिक्षक दल ने समूह गान प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवांवित किया।
सलूंबर जिले से पहली बार राज्य स्तर पर समूह गान में प्रतिनिधित्व करने वाले इस दल ने अपने सशक्त गायन, लोकधुनों और भावपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदेश के 36 से अधिक जिलों से आए दलों के बीच सलूंबर का यह प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।
दल प्रभारी पंकज टेलर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनेश रेगर के नेतृत्व में शिक्षक पंकज टेलर, भूपेंद्र पटेल, शंकर लाल प्रजापत, विक्रम सिंह भाटी, अतुल भावसार एवं चेतन कुमार साहू ने सामूहिक रूप से समूह गान की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।
दल ने मायड़ भाषा के सिद्धहस्त कलमकार पद्मश्री डॉ. कन्हैयालाल सेठिया द्वारा रचित प्रसिद्ध गीत “धरती धोरा री” का भावपूर्ण गायन कर राजस्थान की लोकसंस्कृति, परंपरा और गौरव को प्रभावी ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया।
विभिन्न लोक वाद्य यंत्रों की सधी हुई तान और समन्वित स्वर लहरियों के माध्यम से दल ने राजस्थानी अस्मिता को जीवंत कर दिया, जिसका परिणाम रहा कि सलूंबर को राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए चेतन कुमार साहू ने विचित्र वेशभूषा के माध्यम से पॉलिथीन के दुष्प्रभाव विषय पर प्रभावी प्रस्तुति दी और राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।
इस ऐतिहासिक सफलता के बाद सलूंबर जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों, शिक्षाविदों और जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दल को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
सलूंबर की यह उपलब्धि आने वाले समय में जिले के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

और पढ़ें

सलूंबर में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज: जिला परिषद की 20 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, हेल्थ पॉइंट पर जुटे कार्यकर्ता जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जय श्री राम जय जय राम के जयकारों के साथ भावना देवी मीणा सरपंच पद ग्राम पंचायत नौली की उम्मीदवार, ग्रामीणों से मांगा सहयोग और आशीर्वाद फला धौला धावड़ा में पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क की तैयारी, भावना देवी मीणा ने ग्रामीणों के विश्वास और सहयोग को बताया महत्वपूर्ण

मेवल की महारानी मां ईडाणा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कर रहे दर्शन, नवरात्रि में भक्ति के साथ सेवा का अनूठा संगम; भामाशाहों के सहयोग से नौ दिन निःशुल्क भोजन-फलाहार, पटेल समाज के युवा मित्र मंडल ने संभाली व्यवस्था

सलूम्बर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता के नेतृत्व में मदन राठौड़ का पुतला दहन, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील