जिला अध्यक्ष के निर्देश पर आज कांग्रेस भवन में हुई जनसुनवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिला कांग्रेस कमेटी सलूंबर के जिला अध्यक्ष परमानंद मेहता के निर्देश पर आज गुरुवार को कांग्रेस भवन में आम जन के लिए जनसुनवाई की गई जिसमे जिला अध्यक्ष मेहता सराडा दौरे पर होने से ब्लॉक कांग्रेस लसाडिया के अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, सभापति प्रद्युम्न कोडिया, उप सभापति अब्दुल रऊफ खान, रोहित भट्ट, पूर्व सरपंच रामलाल मीणा मानपुर की उपस्थिति में जनसुनवाई हुई । जिस पर आज ग्राम पंचायत मानपुर, ग्राम पंचायत सजनोत व सेमारी क्षेत्र से आए आमजन की विभिन्न प्रकार की समस्या सुनी , ओर जिला अध्यक्ष परमानंद मेहता को अवगत करवाया। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की एवं आम जन के साथ में उपस्थित होकर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा को समस्या से अवगत करवाया कलेक्टर ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या समाधान करवाने का विश्वास दिलाया है।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!