सलूम्बर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता एडवोकेट के नेतृत्व में चल रहे मण्डल स्तरीय संगठनात्मक अभियान के तहत गुरुवार को सराड़ा ब्लॉक के जवार माइन्स मण्डल में बड़ी राजनीतिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक हनुमान मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं वर्तमान उदयपुर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला।
“बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना जरूरी” – मेहता
जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता ने कहा कि आगामी पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। मेहता ने एकजुट होकर चुनावी रणनीति पर काम करने पर जोर दिया।
मनरेगा में बदलाव पर सरकार को घेरा
पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने मनरेगा योजना का नाम और उसका मूल स्वरूप बदलकर गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर हमला किया है।
उन्होंने कहा कि नए कानून से ग्रामीण रोजगार प्रभावित होगा और मजदूरों की आजीविका पर संकट खड़ा होगा।
मीणा ने ऐलान किया कि कांग्रेस आगामी पंचायती राज चुनाव में इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करेगी।
बीजेपी को झटका, हीरालाल मीणा कांग्रेस में शामिल
बैठक के दौरान एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब बीजेपी के सक्रिय सदस्य हीरालाल मीणा (सिंगटवाड़ा) ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
इन नेताओं ने भी किया संबोधन
बैठक को पूर्व विधायिका बसंती देवी मीणा, कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक मीणा, सराड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गणेशलाल चौधरी एवं मण्डल अध्यक्ष किशनलाल मीणा ने भी संबोधित किया।
मंच पर रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज ब्लॉक अध्यक्ष कालूलाल मीणा, पूर्व सरपंच धूलजी, पूर्व विधानसभा यूथ अध्यक्ष हरीश सोनी, सतपाल सिंह राणावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेन्द्र जी, उपसरपंच राजू भाई, वरिष्ठ कार्यकर्ता सोहन जी नेवतलाई, भोग जी, लिम्बाराम, दल्लाजी, कमलाबाई, वार्ड पंच अनिता, एडवोकेट संगीता मीणा व कांता मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सलूम्बर की राजनीति में बढ़ी हलचल
मण्डल स्तरीय इस बैठक और बीजेपी से कांग्रेस में हुए शामिल होने को लेकर सलूम्बर की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है। कांग्रेस संगठन ने इसे आगामी चुनावों से पहले संगठनात्मक मजबूती का बड़ा संकेत बताया है।