नौली तालाब से मादावत पूरा तक सड़क जर्जर, जल्द निर्माण की उठी मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में ग्राम पंचायत नौली  के तालाब से मादावत पूरा गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों खस्ता हाल में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी पटरियां और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे आवागमन लगभग बाधित हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है और दिन में कई बार नौली गांव में आना जाना पड़ता हे खराब सड़क के कारण न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि वाहन भी आए दिन खराब हो रहे हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य पहले शुरू तो किया गया था, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। कई जगहों पर गिट्टी और मिट्टी डालकर काम रोक दिया गया, जो अब बारिश में बह चुकी है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे मजबूरन आंदोलन करने पर विचार करेंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नौली तालाब से मादावत पूरा मार्ग का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

रिपोर्टर हितेश सुथार नौली

और पढ़ें

error: Content is protected !!