विद्यालय में मकर संक्रांति पर छात्र छात्राओं करवाया भोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौली में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सामूहिक भोजन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य विद्यालय के साथ-साथ प्रताप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी सहभागिता निभाई।
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बच्चों को भोजन कराने के साथ-साथ बिस्किट के पैकेट एवं चॉकलेट भी वितरित किए गए। यह आयोजन पर्वतसिंह राठौड़, माधुसिंह राठौड़ एवं उदयसिंह राठौड़ की ओर से किया गया, जबकि विद्यालय परिसर में समस्त व्यवस्थाएं माधवपुरा गांव के ग्रामीणों द्वारा संभाली गईं।
इस मौके पर पर्वतसिंह राठौड़ ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर छोटे बच्चों को भोजन कराकर मन को विशेष शांति और संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने इसे सौभाग्य की बात बताया।
वहीं आसपास के गांवों में भी मकर संक्रांति पर्व की रौनक देखने को मिली। ग्रामीणों ने तिल के लड्डू और पॉपकॉर्न का वितरण किया। विद्यालयों में बच्चों ने कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल जैसे खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही लोगों ने गायों को रोटी व चारा खिलाकर गोमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

रिपोर्ट : हितेश सुथार

और पढ़ें

error: Content is protected !!