अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महा संगठन द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर  अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महा संगठन, सलूंबर के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरज, पंचायत समिति झल्लारा, जिला सलूंबर में सामाजिक सरोकार के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को कुल 60 स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्यारेलाल सुथार (उदयपुर) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय को एक छत का पंखा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश महासचिव श्री मोहनजी सुथार (चावंड), प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गोपाल सुथार (सलूंबर), जिला अध्यक्ष श्री खेमराज सुथार (कन्तोड़ा), जयसमंद ब्लॉक अध्यक्ष श्री जमनालाल सुथार (कन्तोड़ा), जिला उपाध्यक्ष श्री नारायण सुथार (बस्सी), जिला संगठन मंत्री श्री नंदलाल सुथार (बस्सी) एवं श्री सुरेश सुथार (बस्सी) सहित देवीलाल सुथार (हीकावाड़ा), कुरीलाल सुथार (बस्सी), धुलजी सुथार (ईन्दौड़ा) सहित अन्य पदाधिकारी एवं संगठन सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सहयोग का महत्व समझाया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उक्त जानकारी विद्यालय के संस्था प्रधान श्री महेंद्र कुमार वरनोती ने प्रदान की।

गोपाल सुथार सलूंबर रिपोर्टर

और पढ़ें

error: Content is protected !!