पंच गौरव महोत्सव 2026: सलूंबर में EMRS सराड़ा की ऐतिहासिक जीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। पंच गौरव महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित खेलकूद टूर्नामेंट में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS), सराड़ा–सलूंबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में विजय हासिल कर खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत से विद्यालय परिसर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय की इस बड़ी उपलब्धि पर प्रधानाचार्य श्री जय मीणा ने विजेता खिलाड़ियों, सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं EMRS के समस्त स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है।
विद्यालय की शारीरिक शिक्षा शिक्षिका श्रीमती पूजा चौधरी एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री राहुल बलिहारा ने जानकारी देते
हुए बताया कि EMRS सराड़ा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम इस प्रतियोगिता में देखने को मिला है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के खिलाड़ी आने वाले समय में भी जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर EMRS सराड़ा और सलूंबर क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!