👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर शहर के मालवीय लोहार समाज द्वारा शिल्प एवं सृजन के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार को पंचायती भवन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना से किया गया।
इस अवसर पर समाज की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा और उल्लास का सुंदर संगम पूरे आयोजन के दौरान देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान नवयुवक मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज लोहार ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अनु राजश्री उस्ता व दिलीप खेरादी, महामंत्री एडवोकेट हितेश पंचाल व विकान्त लोहार, कोषाध्यक्ष गणेश लोहार, सांस्कृतिक व खेल मंत्री रितेश उस्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हितेश पंचाल (भोला), भूपेश लोहार, कमलेश जराड़ी, हरीश लोहार व कविश लोहार को शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी प्रवीण उस्ता व नवीन लोहार को दी गई।
संरक्षक मंडल में जयन्तिलाल लोहार, रमेश लोहार, भरत उस्ता, सुन्दर लोहार एवं शान्तिलाल खेरादी को शामिल किया गया।
कार्यक्रम का समापन महाआरती के पश्चात सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन में समाजजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

और पढ़ें

error: Content is protected !!