बलदेव भारती धूणी में भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और सहस्त्रचंडी महायज्ञ का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के बलदेव भारती धूणी, एमनिया पाडला मठ सुआवतो का गुड़ा में गुरुवार को भव्य और दिव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सहस्त्रचंडी महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। यह आयोजन 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलने वाला है।
दिनभर प्रातःकालीन महाआरती और पूजा-अर्चना के अनुसार विधिवत कार्यक्रम संपन्न हुए। इसमें भगवान के महारुद्र, धान्यधिवास और अन्य विविध आहुति विधियां आयोजित की गईं।
बलदेव भारती धूणी के पीठाधीश्वर महंत प्रताप गिरी जी महाराज ने बताया कि इस शुभ अवसर पर मेवल के पाटवी माव सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने भी इस महायज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं के लिए डोलर, चकरी, झूले और गरमा-गरम जायकों का आनंद लिया गया। आयोजन समिति ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की समुचित व्यवस्था की।
इस भव्य आयोजन को पंडित आचार्य संजय गोविंद जोशी बडावली, उपचार्य राकेश व्यास और योगेश मेहता द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ की प्रक्रिया सुंदर और सुव्यवस्थित तरीके से चल रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!