सलूंबर में गूंजे ‘जय बैधनाथ’ के जयकारे पीपा क्षत्रीय दर्जी समाज ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया पाटोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। शहर के लकापा क्षेत्र स्थित बैधनाथ मंदिर में रविवार को आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। पीपा क्षत्रीय दर्जी समाज के
तत्वावधान में आयोजित पाटोत्सव समारोह पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष बैधनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
पाटोत्सव के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी सुनील सेवक ने विधिपूर्वक पूजा संपन्न कराई, जबकि पंडित भूपेंद्र चौबीसा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर शिखर पर ध्वजा पूजन और ध्वजा परिवर्तन की रस्म अदा कराई। जैसे ही नई ध्वजा फहराई गई, श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने आध्यात्मिक माहौल को और भी प्रगाढ़ बना दिया। आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति विशेष रही। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को सुदृढ़ करते हैं।
पाटोत्सव के उपलक्ष्य में ब्रह्मभोज और सामूहिक प्रसादी का आयोजन भी किया गया। समाज के युवाओं ने सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि बैधनाथ मंदिर का पाटोत्सव प्रतिवर्ष इसी उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे आयोजन सफल और यादगार बनते हैं।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’