सलूम्बर: बामणिया में सड़क पर ही धूप में अधिकारियों की ‘खींचाई’, एडीएम सापेला ने 181 शिकायतों पर लिया कड़ा एक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिले की ग्राम पंचायत बामणिया में किसी सभागार या औपचारिक कार्यक्रम के बजाय सड़क पर ही कड़ी धूप के बीच प्रशासनिक कार्रवाई का नजारा देखने को मिला। एडीएम सापेला ने 181 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के संदर्भ में मौके पर पहुंचकर अधिकारियों की जमकर ‘खींचाई’ की और कार्यों की हकीकत जानी।
ग्रामीणों की मौजूदगी में सड़क खुदाई और निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठे। इस दौरान रमेश चंद्र पाटीदार (AEN) से सड़क खुदाई के कारणों, गुणवत्ता और देरी पर जवाब-तलब किया गया। एडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कृषि से जुड़े मामलों में अमन पटेल (सुपरवाइजर, लैम्प्स) से योजनाओं की जमीनी स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं सहकारी समिति बरोड़ा के कार्यों को लेकर योगेश पूरी (प्रभारी, सहकारी समिति बरोड़ा) से खाद-बीज वितरण नहीं होने से 181 पर की  कार्रवाई को लेकर एडम सापेला ने तुरन्त  किसानों कोन मिल रही सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी ली गई।
कड़ी धूप में सड़क पर खड़े होकर हुई इस कार्रवाई ने साफ संकेत दिया कि प्रशासन अब शिकायतों को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। ग्रामीणों ने भी मौके पर अपनी समस्याएं रखीं और त्वरित सुनवाई से संतोष जताया।
एडीएम सापेला ने दो टूक कहा कि 181 पर दर्ज हर शिकायत का समाधान प्राथमिकता से होगा और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!