“ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्यवाही 01 किलो 897 ग्राम एमडी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ यहां झोपडी में चल रहा था एमडी बनाने का फैक्ट्री सेटअप l एमडी बनाने के काम मे आने वाले उपकरण जब्त l
जब्त मादक पदार्थ एमडी की अनुमानित कीमत 60 लाख रूपये l
घटना में प्रयुक्त एक यामा मोटर साईकिल व एक कार जब्त
अभियुक्त के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल मय 5 जिन्दा कारतुस जब्त
——-

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत् गजेन्द्र सिंह जोधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और गजेन्द्रसिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी हथुनिया उदयवीर सिंह थानाधिकारी हथुनिया मय जाप्ता द्वारा 1 किलो 897 ग्राम एमडी जब्त कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर एमडी बनाने का मिनी सेटअप व अभियुक्त के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल मय 5 जिंदा कारतुस को जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त यामा मोटरसाइकिल व एक कार को जब्त किया गया।

दिनांक 13.2.2026 को थानाधिकारी हथुनिया मय जाप्ता के अवैध मादक पदार्थ एवं अपराधियो की धरपकड़ और गश्त करते हुए असावता से कुलथाना जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। जहां असावता गांव से करीब डेढ दो किलोमीटर दूर सडक से करीब 150 मीटर दूरी पर एक खेत मे एक मोटर साईकिल व एक कार खडी नजर आयी एवं एक सीमेन्ट की चदर लगाकर बनायी गई झोपडी मे लाईट का बल्ब जलता हुआ नजर आया। जिस पर किसी वाण्टेड या संदिग्ध व्यक्ति के होने की आशंका पर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर घेराबन्दी की गई तो मौके पर चार व्यक्ति बैठे मिले l जिनमे से दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे l दो व्यक्ति को मौके पर ही पकड लिया गया। झोपड़ी में मिले दोनों व्यक्तियो का नाम पता पुछा तो एक ने अपना नाम मुराद खान पिता हमीद खान पठान उम्र 28 साल निवासी असावता थाना हथुनिया तथा दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद ….
जुनेद पिता शमसुदीन सैयद मुसलमान उम्र 48 साल निवासी नागलपुर थाना बी डिवीजन मेहसाना गुजरात होना बताया गया। मौके से भागने वाले व्यक्तियो के बारे मे पुछने पर उनका नाम जीवन पिता कन्हैयालाल आंजना निवासी गंधेर थाना प्रतापगढ तथा शरीक उर्फ जेरी पिता मोहम्मद साजिद मुसलमान निवासी गांधीनगर आगर रोड उज्जैन म.प्र. होना बताया गया। पुलिस टीम को झोपडे के अन्दर ही जमीन पर एक ट्रे के अन्दर मटमेला गीला पदार्थ उसके पास ही एक सफेद कपडा जिसके उपर कुछ लगा हुआ. दो सफेद जरिकेन हीटर, इन्डेक्सन कुकर, मिक्सर, इलेक्ट्रोनिक कांटा, लोहे की तगारी, स्टील की तगारी, सोडा, स्टील का धामा, स्टील की केटली, बाल्टी आदि पड़े हुए नजर आये। पुलिस टीम को मुराद खान व मोहम्मद जुनैद के कब्जे से मौके पर 01 किलो 897 ग्राम अवैध गीली एमडी सुखाते हुए तथा एमडी बनाने एवं सुखाने में काम आने वाले उपकरण मिनी सेटअप मिला। एमडी तथा एमडी बनाने के उपकरणो के बारे मे पुछने पर मुराद खान, मोहम्मद जुनेद, जीवन आंजना तथा शरीक उर्फ जेरी द्वारा मिलकर दो दिन पहले इन्ही उपकरणो की सहायता से एमडी बनाना तथा उक्त चारों के द्वारा मिलकर एमडी सुखाना बताया गया। मुराद खान पठान की तलाशी लेने पर एक लोडेड पिस्टल मय 5 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस टीम द्वारा 1 किलो 897 ग्राम एमडी तथा एमडी बनाने वाले उपकरण तथा पिस्टल मय 5 जिन्दा कारतुस को नियमानुसार जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व कार भी जब्त की जाकर अभियुक्त मुराद व मोहम्मद जुनैद को गिरफ्तार कर थाना हथुनिया पर प्रकरण पंजिबद्ध किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त नाम पताः-

1. मुराद खान पिता हमीद खान पठान उम्र 28 साल निवासी असावता थाना हथुनिया

2 मोहम्मद जुनेद पिता शमसुदीन सैयद मुसलमान उम्र 48 साल निवासी नागलपुर थाना बी
डिवीजन मेहसाना गुजरात

प्रकरण में नामजद आरोपीः-

1. जीवन पिता कन्हैयालाल आंजना निवासी गंधेर थाना प्रतापगढ

2. शरीक उर्फ जेरी पिता मोहम्मद साजिद मुसलमान निवासी गांधीनगर आगर रोड उज्जैन म.प्र.
आगे पुलिस जाँच जारी है l

रिपोर्टर चन्द्रशेखर मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!