सेमारी रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढे होंगे दूर लेकिन यहां कुछ और ही देखने को मिला 3 माह पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष ने PWD अधिकारियों और ठेकेदारों को मौके पर बुलाया फिर भी काम नहीं हुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के सेमारी रेलवे स्टेशन रोड पर आवागमन को बाधित कर रहे और हादसों को न्योता दे रहे बड़े-बड़े गड्डों को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष ने सख्त रुख अपनाया। आम जनता की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को देखते हुए, मंडल अध्यक्ष ने पहले सड़क किनारे जेसीबी मशीन चला कर झाड़ियां से सड़क को मुक्त किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए PWD के अधिकारि जईयन जोसना मेडम और सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदारों को तत्काल मौके पर तलब किया तत्काल मरम्मत के निर्देश स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि रेलवे स्टेशन रोड पर गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के बाद इन गड्डों में पानी भर जाने से समस्या और भी विकट हो गई थी मंडल अध्यक्ष ने PWD अधिकारियों को मौके पर ही ये गड्ढे दिखाए और जनहित में तत्काल सड़क मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की लापरवाही से जनता को परेशानी हो रही है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अधिकारियों और ठेकेदारों ने दिया आश्वासन मंडल अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद, PWD अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों ने समस्या की गंभीरता को स्वीकारा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द पैचवर्क और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि आम जनता को असुविधा से मुक्ति मिल सके *बड़ा सवाल आया सामने* सेमारी भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष केसर सिंह राठौड़ ने कहा की बहुत जल्द पेच वर्क का काम चालू कर दिया जाएगा लेकिन यहां *रेलवे स्टेशन रोड* पर कुछ और ही देखने को मिला है वाहन चालकों का कहना है कि नेता सारे आते बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं करता
3 माह पहले से आवागमन करने वाले वाहन चालकों का कहना है कि बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता
*PWD के अधिकारि जईयन जोसना मेडम* का कहना है कि हमने कई बार ठेकेदार को कहने के बावजूद भी उन्होंने ध्यान नहीं दिया आज कर देंगे कल कर देंगे वह कल कभी आया ही नहीं प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!