जयपुर में ‘पैगाम-ए-मोहब्बत’ सद्भावना सम्मेलन सम्पन्न राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के तत्वावधान में हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर, 16 फरवरी 2025 (प्रातः 11:15 बजे)।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित “पैगाम-ए-मोहब्बत” (सद्भावना सम्मेलन) का सफल आयोजन जयपुर में किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।यह सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न जिलों के प्रतिनिधिमंडलों की सक्रिय भागीदारी रही।
सलूंबर जिले से परमानंद मेहता (जिलाध्यक्ष), माजिद बैग मिर्जा (अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष), नगराज मीणा एवं महेंद्र सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष) सहित कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में शिरकत की।
सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी सहित वरिष्ठ नेताओं गोविंद सिंह डोटासरा, सी. पी. जोशी एवं आमीन कागजी ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने देश में सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के पदाधिकारियों व समस्त कार्यकर्ताओं ने “पैगाम-ए-मोहब्बत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सम्मेलन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!