सलूम्बर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में अवैध गांजा खेती एवं मादक पदार्थ रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध लोकल एवं स्पेशल एक्ट तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रतन चावला एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त सलूम्बर श्री हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में थाना झल्लारा पुलिस एवं जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई की। 646 गांजे के पौधे बरामद दिनांक 16 फरवरी 2026 को थाना झल्लारा के थानाधिकारी श्री जय किशन को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत समोडा माल फला में एक खेत में अवैध गांजे की फसल उगाई गई है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
जांच के दौरान खेत में गेहूं की फसल के पास बैंगन के पौधों के साथ पाली के सहारे हरे गांजे के 646 पौधे पाए गए, जिन पर फूल एवं बीज लगे हुए थे। साथ ही केले के पौधों के बीच छिपाकर रखी गई एक प्लास्टिक की पारदर्शी बर्नी में 280 ग्राम सूखा गांजा भी बरामद किया गया।
जब्त किए गए हरे गांजे का कुल वजन 10 किलो 190 ग्राम पाया गया। मौके पर वीडियोग्राफी, नमूना सील एवं जब्ती की कार्रवाई नियमानुसार की गई।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(A) के तहत प्रकरण संख्या 27/2026 दर्ज कर निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया
कालु पुत्र धन्ना मीणा (62 वर्ष) निवासी समोडा माल फला, थाना झल्लारा भैरा पुत्र नाथु मीणा (52 वर्ष) निवासी समोडा माल फला, थाना झल्लारा, जिला सलूम्बर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले की जांच पुलिस थाना सलूम्बर के थानाधिकारी हेमंत चौहान को सौंपी गई है। कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम श्री जय किशन, पु.नि., थानाधिकारी श्री गंगाराम, सहायक उप निरीक्षक श्री नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल यशपाल सिंह, कांस्टेबल नीरज, कांस्टेबल कैलाश, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, चालक जिला विशेष टीम (DST) महेन्द्र सिंह, प्रभारी जितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल भैराराम, कांस्टेबल जिला पुलिस का संदेश जिला पुलिस सलूम्बर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध मुक्त समाज की दिशा में सामूहिक प्रयास सफल हो सकें।