भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा द्वारा त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, तलवाड़ा में केंद्रीय एवं राज्य बजट 2026–27 के संदर्भ में भव्य श्रमिक संवाद सम्मेलन का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तलवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा द्वारा त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, तलवाड़ में केंद्रीय एवं राज्य बजट 2026–27 के संदर्भ में भव्य श्रमिक संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कान्तिलाल सुथार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत जी रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रधान शंकरलाल जी, एडवोकेट रतनलाल जी जांगिड़ (जिला उपाध्यक्ष)प्रदेश कार्यालयमंत्री रामेश्वर गुर्जर,नंदकिशोर लोहार प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु मईडा अनिल जी पटेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र जी पांचाल, लाभचंद जी पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ईश्वरलाल जी टेलर, गणेशलाल कलाल गायत्री शर्मा पंकज बरोडीया हीरालाल पनवार राजेन्द्र वेश्णव रामचंद्र पंचाल चिराग पंचाल परतापुर तथा बांसवाड़ा जिले के प्रभारी सहित ओबीसी मोर्चा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रमिक बंधु उपस्थित रहे।
सम्मेलन में केंद्रीय एवं राज्य बजट में श्रमिक, किसान, युवा एवं ओबीसी वर्ग के लिए की गई जनकल्याणकारी घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बजट में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाई देता है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों ने भी अपने विचार रखे तथा सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रजमोहन तुफान ने कीया आभार के सुखलाल कलाल ने किया गया तथा अंत में सभी उपस्थित श्रमिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर गोपाल सुथार सलूंबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!