मृत व लावारिस पॉलिसियों पर खेल: 58 लाख की बीमा ठगी का खुलासा, तीन कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डूंगरपुर, 27 फरवरी। जीवन बीमा पॉलिसियों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिला विशेष टीम व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में तीन कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मृत, गंभीर बीमार व लावारिस पॉलिसियों को निशाना बनाकर कंपनी की आंतरिक प्रणाली से छेड़छाड़ कर रहे थे।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार (IPS) के निर्देशन में की गई कार्रवाई में सामने आया कि आरोपियों ने देशभर के विभिन्न राज्यों—उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर, बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान—के पॉलिसीधारकों से ठगी की। अब तक 18 पॉलिसियों में हेरफेर कर 58 लाख रुपए का गबन सामने आया है।
ऐसे करते थे फर्जीवाड़ा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ऐसे

पॉलिसीधारकों की तलाश करते थे

जिनकी मृत्यु हो चुकी हो,
जो गंभीर बीमारी से ग्रसित हों,
जिनका कोई वारिस या हितैषी न हो,
या जिनके क्लेम लंबे समय से लंबित पड़े हों।
इसके बाद कंपनी की चेक री-इश्यू व री-वैधता प्रक्रिया का दुरुपयोग कर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक और बैंक खाते तैयार किए जाते थे। डिजिटल अभिलेखों में छेड़छाड़ कर धनराशि को मिलते-जुलते नाम वाले अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था, जिससे संदेह कम हो।रेड कर

जब्त किए उपकरण

कोतवाली थाना, जिला विशेष टीम व साइबर सेल ने संयुक्त रेड कर कंपनी कार्यालय से कंप्यूटर, मोबाइल फोन, प्रिंटर सहित कई डिजिटल दस्तावेज जब्त किए। एक ही चेकबुक की स्कैन कॉपी से कई फर्जी प्रतियां बनाने और एक ही महिला की फोटो अलग-अलग पॉलिसियों में लगाने के प्रमाण भी मिले हैं।ये हैं

गिरफ्तार आरोपी

सूरज कुमार श्रीवास्तव (31) – निवासी कमता, जिला सारण (बिहार), हाल कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव, डूंगरपुर शाखा।
जगदीश गर्ग (36) – निवासी अमरपुरा, जिला सलूम्बर, हाल कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव, उदयपुर शाखा।
मयंक कटारिया (40) – निवासी गोवर्धन विलास, उदयपुर, हाल कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव, उदयपुर शाखा।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 82/2026 में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं व आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

पुलिस की अपील

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि—
अपनी बीमा पॉलिसी की स्थिति नियमित जांचें।
केवाईसी व बैंक विवरण बिना सत्यापन अपडेट न करें।
संदिग्ध कॉल, चेक रिक्वेस्ट या बैंक खाता परिवर्तन की सूचना मिलने पर तुरंत कंपनी से पुष्टि करें।
धोखाधड़ी की सूचना 112 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

रिपोर्टर गोपाल सुथार सलूम्बर 

और पढ़ें

error: Content is protected !!