सलूंबर। नगर परिषद में मंगलवार को ई-निविदा प्रक्रिया के दौरान ठेकेदारों और अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) जमा कराने को लेकर कुछ ठेकेदारों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा किया और आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार डीडी जमा करने से रोका जा रहा है।
ठेकेदारों का कहना था कि एक पुल निर्माण कार्य की निविदा को लेकर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप था कि इससे टेंडर प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। इस बात को लेकर परिषद कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।
मामले की जानकारी मिलने पर नगर परिषद आयुक्त मौके पर पहुंचे और ठेकेदारों से बातचीत कर स्थिति को समझने का प्रयास किया। आयुक्त ने सभी पक्षों को आश्वस्त किया कि निविदा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी और किसी भी ठेकेदार के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।
आयुक्त की समझाइश के बाद ठेकेदारों का आक्रोश शांत हुआ और स्थिति सामान्य हो गई। परिषद प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि सभी निविदाएं नियमों के अनुरूप ही स्वीकार की