11 हजार केवी लाइन का तार टूटने से गेहूं-चना के ढेर में लगी भीषण आग, 40,–50 क्विंटल अनाज जलकर राख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिले के ग्राम पंचायत जरमाल ओड़ा में रविवार को 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार टूटने से खेत में इकट्ठा किए गए गेहूं और चना के ढेर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते अनाज का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया और करीब 40 से 50 क्विंटल गेहूं और चना जलकर नष्ट हो गए।
जानकारी के अनुसार ओगड़िया पिता सवा जी ने अपने खेत में गेहूं और चना की फसल इकट्ठा कर रखी थी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे अनाज के ढेर में आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही सलूंबर दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया और करीब 15 से 20 मिनट के भीतर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि दमकल पहुंचने से पहले ही गेहूं और चना का आधे से ज्यादा हिस्सा जल चुका था।
फायरमैन लोगर लाल भील ने बताया कि आग काफी तेज थी, लेकिन दमकल कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोका गया। आग बुझाने के लिए दमकल की तीन से चार गाड़ियों का पानी इस्तेमाल करना पड़ा, तब जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
इस दौरान फायर ब्रिगेड के वाहन चालक शंकर परमार, फायरमैन लोगर लाल भील और ईश्वर लाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी दमकल टीम का सहयोग किया, जिससे समय रहते आग पर नियंत्रण पाया जा सका और आसपास के खेतों में बड़ी क्षति होने से बचाव हो गया।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!