‘गो-सम्मान आह्वान’ को सफल बनाने का संकल्प, संतों के आह्वान पर देशव्यापी अभियान की तैयारी तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। आगामी 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले गो-सम्मान आह्वान कार्यक्रम को लेकर शनिवार को सलूंबर के विधानिकेतन स्कूल में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में गो-संरक्षण और गो-सम्मान को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृत के पूर्व सहायक निदेशक एवं राजस्थान के गो-प्रभारी बहादुर सिंह गुर्जर रहे। उनके नेतृत्व में आयोजित बैठक में बताया गया कि देश के राष्ट्रीय संतों के आह्वान पर पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संतों के सानिध्य में शांतिपूर्वक भजन-कीर्तन करते हुए तहसील और जिला स्तर पर एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे।
बैठक में यह भी बताया गया कि गो-सम्मान अभियान के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए तहसील और गांव स्तर पर जनजागरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि गोमाता को सुरक्षा और सम्मान मिल सके।
इस दौरान संभाग के गो-प्रमुख निर्दोष पंचाल ने सलूंबर जिले की सभी तहसीलों के प्रमुखों की नियुक्ति की। उन्होंने बताया कि गो-सम्मान हस्ताक्षर अभियान के तहत गो-प्रमुख घर-घर जाकर लोगों को जोड़ेंगे और 27 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील करेंगे।
विश्व हिन्दू परिषद के पुर्णेश शर्मा ने कहा कि संतों के इस आह्वान को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ना चाहिए।कार्यशाला में विभिन्न तहसीलों के प्रमुख कार्यकर्ता, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में गो-भक्त उपस्थित रहे।
हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक शंकर लाल भोई ने जानकारी देते हुए बताया कि गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के उद्देश्य से संतों द्वारा देशभर में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित गो-भक्तों और जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प

और पढ़ें

error: Content is protected !!