जनजातीय इलाकों के लिए बड़ी सौगात: मोबाइल एंबुलेंस को विधायक और कलेक्टर ने किया रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को एक अहम पहल की गई। जिला कलेक्ट्रेट परिसर से अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मोबाइल मेडिकल वैन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक शांता अमृतलाल मीणा और जिला कलेक्टर अवधेश मीना मौजूद रहे।
यह मोबाइल वैन खासतौर पर दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जहां स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचने में अक्सर कठिनाई होती है। अब यह वैन गांव-गांव जाकर मरीजों को प्राथमिक जांच, दवाइयां और आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराएगी।
अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से ग्रामीणों को समय पर उपचार मिलेगा और गंभीर बीमारियों की पहचान भी शुरुआती स्तर पर ही हो सकेगी। साथ ही, लोगों को अस्पताल तक आने-जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इसे आमजन के लिए बेहद उपयोगी कदम बताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां सुविधाओं की कमी

और पढ़ें

error: Content is protected !!